मेह्र न्यूज़ एजेंसी नें रूसिया अलयौम के हवाले से ख़बर दी है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नें सीरिया में बढ़ते हुए आतंकवाद को क्षेत्रीय देशों के लिये बहुत बड़ा ख़तरा बताते हुए कहा है कि सीरिया में फ़ौजी हस्तक्षेप के बहुत बुरे परिणाम सामने आएंगे और इससे आतंकवादियों के हौसले बुलंद हो जाएंगे जो अन्तर्राष्ट्रीय सुख व शांति के लिये बहुत बड़ा ख़तरा है।रूस के राष्ट्रपति नें सूची में सिक्योरिटी संगठनों के सदस्य देशों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा है कि आतंकवादियों का एक देश से दूसरे देश में आना जाना एक सच्चाई है जिससे हमें बहुत नुक़सान है। रूसी राष्ट्रपति नें कहा कि इराक़ में पिछले दो दिनों में कई बम धमाके हुए हैं जिनमें दर्जनों बेगुनाह लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि अमरीका की तरफ़ से कुछ देशों में आतंकवादियों का समर्थन और कुछ अन्य देशों में आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई स्वीकार करने योग्य नहीं है और अमरीका की दोहरी पॉलिसी से आतंकवाद को बढ़ावा मिल रहा है।
23 सितंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 466379
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नें सीरिया में बढ़ते हुए आतंकवाद को क्षेत्रीय देशों के लिये बहुत बड़ा ख़तरा बताते हुए कहा है कि सीरिया में फ़ौजी हस्तक्षेप के बहुत बुरे परिणाम सामने आएंगे और इससे आतंकवादियों के हौसले बुलंद हो जाएंगे जो अन्तर्राष्ट्रीय सुख व शांति के लिये बहुत बड़ा ख़तरा है